Rampur News : रामपुर में अब नहीं जाएगी हार्ट अटैक से जान, जिला अस्पताल में मुफ्त लगेगा 40 हजार वाला इंजेक्शन
Rampur ki local news : हार्ट अटैक के मरीजों की बड़ी चिंता दूर हो गई है. रामपुर जिला चिकित्सालय में अब गंभीर मरीजों को टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन मुफ्त दिया जा रहा है. बाजार में इसकी कीमत 40 हजार रुपये है. अब हार्ट अटैक जैसी अचानक आई इमरजेंसी में मरीज के परिवार को पहले महंगे इंजेक्शन के पैसे जुटाने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. लोकल 18 से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना ने बताया कि हार्ट अटैक के मरीज के लिए शुरुआती समय बेहद नाजुक होता है. पहले 90 मिनट के भीतर जीवनरक्षक उपचार मिलने पर मरीज के बचने की संभावना बढ़ जाती है. इसी वजह से जिला अस्पताल में एसटीईएमआई कार्यक्रम के तहत टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है.