Dairy Farming : कितना खर्च, कितनी बचत…गोंडा के विश्वनाथ से जानिए डेयरी फार्मिंग में घाटा न खाने वाली ट्रिक
Animal Husbandry Tips : पशुपालन किसानों की अतिरिक्त आय का मजबूत साधन रहा है. दूध के साथ किसान पशुओं की बिक्री से भी अच्छा पैसा कमाते हैं. गोंडा के विश्वनाथ यही कर रहे हैं. उन्होंने खेती के साथ पशुपालन अपनाकर अपने परिवार की आय बढ़ाई और आज आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. लोकल 18 से विश्वनाथ बताते हैं कि 4 पशुओं से शुरू किया गया काम, आज 20 जानवरों तक पहुंच चुका है. मेहनत और परिवार के सहयोग से उन्होंने धीरे-धीरे अपने पशुओं की संख्या बढ़ाई. इन पशुओं से निकलने वाला दूध वह स्थानीय डेयरी और आसपास के बाजार में बेचते हैं.