अब आधी रात को भी गाजियाबाद की महिलाएं रहेंगी सेफ, 24 घंटे पुलिस की 11 गाड़ियां रहेंगी तैनात
Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति केंद्रों को 11 चार पहिया वाहन दिए हैं. इन वाहनों में महिला पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगी, जो महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाएंगी और जागरूकता अभियान चलाएंगी.