गाजियाबाद में सिंदारे की तैयारी तेज, महंगाई के बावजूद बहनों के लिए सजीं मिठाइयों की पोटलियां, घेवर, फैनी और बालूशाही की बढ़ी मांग
Ghaziabad News: रक्षाबंधन का पावन पर्व नजदीक आते ही गाजियाबाद के ऐतिहासिक चौपला बाजार में सिंदारे की पारंपरिक मिठास घुलने लगी है. घेवर, फैनी और बालूशाही की सोंधी खुशबू के बीच भाई अपनी बहनों के लिए प्यार भरी पोटलियां तैयार करवा रहे हैं, जिससे बाजार में त्योहारी रौनक चरम पर पहुंच गई है.