राम मंदिर परिसर में सामान्य दर्शन पास व्यवस्था होगी बंद, अब बिना पास के ही होंगे सभी मंदिरों में दर्शन, ट्रस्ट ने बंद की बुकिंग
Ram Mandir Darshan Pass: अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर स्थित पूरक और सप्तर्षि मंदिरों के दर्शन नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब सामान्य दर्शन पास की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने की योजना बना रहा है. श्रद्धालुओं को बिना पास के ही सुलभ दर्शन मिलने के चलते 1 सितंबर और उसके बाद की सभी ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई हैं.