धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक…'
<p style=”text-align: justify;”>नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले छात्रों और युवाओं के आंदोलन के बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. इस प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ये मनोबल और एकता की जीत है. साथ ही उन्होंने बीजेपी को आगाह करते हुए कहा कि यह लड़ाई ईवीएम तक पहुंचेगी.
<p style=”text-align: justify;”>अखिलेश यादव ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने छात्रों और युवाओं व आंदोलन में सहयोग देने वालों को बढ़ाई दी है. साथ ही बीजेपी पर भी निशाना साधा है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- ‘पहले फैसला होता तो…'” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/dharmendra-pradhan-resignation-mayawati-reaction-neet-paper-leak-protest-jantar-mantar-3165595″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- ‘पहले फैसला होता तो…'
<h3 style=”text-align: justify;”>ईवीएम की लड़ाई तक जाने का दावा 
<p style=”text-align: justify;”>अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ये मनोबल और एकता की जीत है. हर आंदोलनकारी और उनका किसी भी तरह सहयोग करनेवाले हर एक को इस ‘Big-Win’ की अनंत बधाई. युवाओं ने Examination & Education की लड़ाई जीतकर जो शुरुआत की है वो अब संविधान को हाथ में लेकर EVM और चुनाव सुधार तक भी पहुंचेगी.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने बीजेपी पर निगेटिव पॉलिटिक्स का आरोप लगाते हुए लिखा, “अब भाजपा चुनावी घपलों और सांसदों-विधायकों की ख़रीद की जो नेगेटिव पॉलिटिक्स करती है, अब उसका भी अंत होगा. कमीशनख़ोरी के भाजपाई भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश होगा. सत्ता पोषित मीडिया के ‘दाने-गाने’ के संबंधों का भी अंतकाल होगा.”
<h3 style=”text-align: justify;”>बुलडोजर एक्शन पर उठाए सवाल 
<p style=”text-align: justify;”>सपा प्रमुख ने बीजेपी सरकारों में बुलडोजर एक्शन पर भी निशाना साधते हुए लिखा, “पीड़ित, दुखी, अपमानित पर अब न बुलडोज़र चल पायेगा, न किसी निर्दोष का एनकाउंटर होगा.अब किसी दुखी माँ का अपमान कोई नहीं कर पाएगा. अब बच्चियों और युवाओं पर कोई हाथ नहीं उठाएगा. अब किसानों, मजदूरों, दुकानदारों, कारोबारियों का पर कोई अत्याचार नहीं कर पाएगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>राम मंदिर चोरी का भी किया जिक्र 
<p style=”text-align: justify;”>अखिलेश यादव ने बीते महीने अयोध्या के <a title=”राम मंदिर” href=”https://www.abplive.com/topic/ram-mandir” data-type=”interlinkingkeywords”>राम मंदिर में चढ़ाव चोरी को लेकर भी तंज कसा, “अब भगवान तक को धोखा देनेवालों पर कोई रत्ती भर भी ऐतबार नहीं करेगा. साम्प्रदायिक राजनीति का सूरज आज से ढल जाएगा. अब संविधान के दिये हक़ कोई नहीं मार पाएगा. अब नया दौर आयेगा, जो बदलाव लाएगा.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/mahoba-bhim-army-azad-samaj-party-protest-neet-paper-leak-jantar-mantar-lathicharge-ann-3165568″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी