सांप काटने के बाद झाड़-फूंक में न गंवाएं समय, डॉक्टर ने बताया तुरंत क्या करें तभी बचेगी जान
बारिश के मौसम में मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्पदंश के मामले बढ़ रहे हैं. लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में हर महीने करीब 300 से 400 मरीज सर्पदंश के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. डॉक्टर ने लोगों को झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय सांप के काटने के तुरंत बाद नजदीकी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है. समय पर चिकित्सकीय उपचार और एंटी स्नेक वेनम गंभीर स्थिति से बचाने में मदद कर सकते हैं.