यूपी: नेपाल की बाढ़ में फंसे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, मुजफ्फरनगर से गया है प्रतिनिधिमंडल
Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल के दौरे पर है। अचानक भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ के कारण राकेश टिकैत समेत प्रतिनिधिमंडल फंस गया है। टिकैत ने फोन पर बताया कि वह सुरक्षित स्थान पर हैं।