कानपुर: गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के पास गंदे बोरों में भरा 500 किलो बदबूदार खोया पकड़ा, नष्ट कराया
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के आउटर के पास सड़क किनारे गंदगी के बीच रखा करीब 500 किलोग्राम संदिग्ध और बदबूदार खोया बरामद किया। खोया को देखते ही वह उपयोग करने लायक नहीं लगा।