Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
By
July 24, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से आगरा के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ताजनगरी को 342 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 53 बड़ी विकास परियोजनाओं की शानदार सौगात देंगे. मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित होगा.
<p style=”text-align: justify;”>कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. इसके बाद वे मंच से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे. इसी विशेष कार्यक्रम में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके नियुक्ति पत्र भी बांटे जाएंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. 
<p style=”text-align: justify;”>जनसभा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कमिश्नरी सभागार पहुंचेंगे, जहां वे प्रशासनिक और विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा बैठक करेंगे. इसके अलावा आगरा के विकास को गति देने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भी एक महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी. मुख्यमंत्री के सुरक्षित आवागमन के लिए टाटा मैदान और खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज परिसर में दो हेलीपैड बनाए गए हैं. शुक्रवार को दिनभर जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस प्रशासन के सभी आला अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का अंतिम जायजा लिया.
<span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- ‘नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/akhilesh-yadav-reacts-on-delhi-police-food-delivery-restrictions-at-jantar-mantar-3165194″ target=”_self”>जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- ‘नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
<h3 style=”text-align: justify;”>इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
<p style=”text-align: justify;”>अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी कई विभागों की 292.40 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इनमें स्वास्थ्य और शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े कार्य शामिल हैं. प्रमुख रूप से 93.81 करोड़ रुपये की लागत से 150 बेड वाले लेडी लॉयल अस्पताल का निर्माण, 79.15 करोड़ से सुभाष पार्क- मारुति एस्टेट के बीच सीएम ग्रिड रोड और 65.44 करोड़ से शास्त्रीपुरम में स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण किया जाएगा. इसके अतिरिक्त डीआईओएस का नया भवन, श्री कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास, वर्किंग वूमेंस हॉस्टल और बल्केश्वर थीम पार्क का पुनर्निर्माण कार्य भी शामिल है.
<h3 style=”text-align: justify;”>17 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
<p style=”text-align: justify;”>शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री 50.06 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित करेंगे. इनमें बंदियों की सहूलियत के लिए जिला कारागार में लगभग 8 करोड़ रुपये से बनी नई बैरकें शामिल हैं. इसके अलावा खंदारी बापू नगर में 57 लाख से बनी सीसी सड़क, 4.86 करोड़ से पालीवाल पार्क का विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य और सिकंदरा में करोड़ों रुपये की लागत से बनी आरसीसी पुलिया व डक्ट का उद्घाटन भी किया जाएगा. इन परियोजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>’ग्रेटर आगरा’ से आधुनिक और उद्योगों का नया हब बनी ताजनगरी
<p style=”text-align: justify;”>आगरा. बीते 9 वर्षों में मुख्यमंत्री <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगरा जनपद ने विकास की नई इबारत लिखी है. ताजनगरी अब केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तेजी से एक आधुनिक और औद्योगिक शहर के रूप में विकसित हुई है.
<p style=”text-align: justify;”>योगी सरकार द्वारा इन 9 सालों में कई ऐतिहासिक परियोजनाएं धरातल पर उतारी गईं. इनमें शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बदलने वाला आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट और घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने वाली गंगाजल परियोजना सबसे प्रमुख हैं. इसके अतिरिक्त व्यवस्थित शहरी विस्तार के लिए 5,142 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘ग्रेटर आगरा’ (10 हाई-टेक टाउनशिप) और ‘अटलपुरम’ जैसी महात्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं की शुरुआत की गई है.
<p style=”text-align: justify;”>बेहतर ग्लोबल कनेक्टिविटी के लिए आगरा सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) के नए टर्मिनल का निर्माण, छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, ओडीओसी योजना से पेठा, गजक, आगरा का पराठा से आगरा के व्यंजनों और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत लेदर व हैंडीक्राफ्ट उद्योग को नई संजीवनी दी गई है. इसके साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज के आधुनिकीकरण और सीएम ग्रिड रोड जैसी सुविधाओं ने आगरा को पश्चिमी यूपी का एक प्रमुख आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेंटर बना दिया है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/shamli-ayush-malik-conversion-case-chandni-qureshi-and-father-get-bail-ann-3165211″ target=”_self”>Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
Next
सिर फूटा, पैर टूटा…अस्पताल से लौटे, फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी:फूल लेकर खड़े थे, लाठियां मिलीं, पूछा- घर क्यों नहीं जाते, जवाब सुनिए
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme