हिजाब इस्लाम में जरूरी नहीं… इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किन-किन फैसलों को बनाया आधार, कहां से शुरू हुई कानूनी जंग
Allahabad High Court Hijab Verdict: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि मुस्लिम लड़की के लिए हिजाब पहनना इस्लाम के हिसाब से जरूरी नहीं है. कोर्ट ने स्कूल में हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली एक छात्रा की याचिका खारिज कर दी. इस फैसले में कोर्ट ने पूर्व के कई फैसलों का हवाला दिया है. इससे पहले हिजाब और स्कार्फ को लेकर कई मामले अदालत तक पहुंचे हैं. उन्हीं सब को आधार बनाकर ये फैसला आया है.