गुड न्यूज: गोरखपुर होते हुए गुजरात पहुंचाएगी अमृतभारत एक्सप्रेस, मिली मंजूरी
अभी गुजरात के लिए एकमात्र सीधी ट्रेन गोरखपुर से चलती है। गोरखपुर होते हुए गांधीधाम तक अमृतभारत ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसके पहले बोर्ड गोरखपुर से दिल्ली और मुम्बई (बांद्रा) के लिए अमृतभारत की मंजूरी दे चुका है। वहीं, बिहार से चलकर गोरखपुर के रास्ते 4 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है।