यूपी चुनाव के हलचल के बीच CM योगी ने क्यों मंगवाई 3,000 लाठियां, किसकी आने वाली है शामत
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कानून व्यवस्था को बिलकुल चुस्त दुरुस्त रखने का आदेश दिया है. इसके लिए यूपी पुलिस ने 3000 लाठियों का ऑर्डर दिया है. इसके अलावा हाईटेक हेलमेट और पीवीसी शील्ड भी मंगवाए गए हैं. दरअसल, पुलिस चुनावी साल को देखते हुए त्योहारी सीजन में किसी भी प्रकार के उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस तैयार रहना चाहती है.