आखिर क्यों बदला गया राम मंदिर के स्वर्ण शिखर का धर्म ध्वज? क्या है कहानी, देखें इसकी खासियत
अयोध्या में स्थित भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के स्वर्ण शिखर पर सावन शुक्ल एकादशी के पावन अवसर पर नया धर्म ध्वज फहराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवंबर 2025 में किए गए पहले ध्वजारोहण के बाद, मंदिर के शिखर पर यह दूसरी बार ध्वज परिवर्तन किया गया है. पैराशूट फैब्रिक से तैयार यह त्रिभुजाकार ध्वज करीब 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा है, जिस पर सूर्य चिह्न, ‘ॐ’ और अयोध्या के राजचिह्न कोविदार वृक्ष का अंकन किया गया है. सनातन परंपरा के तहत मंदिर के शिखर और ध्वज को अत्यंत पवित्र और धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है.