जापान से आई 240 दिग्गजों की टोली, UP में बनेगी जापानी सिटी, CM योगी का नए प्लान से निवेशक गदगद
उत्तर प्रदेश और जापान के बीच औद्योगिक निवेश, कौशल विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘इन्वेंट यूपी’ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. जापान से आए 240 सदस्यीय ऐतिहासिक प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद बने सकारात्मक माहौल को भुनाने के लिए सीएम योगी ने इन्वेस्ट यूपी में विशेष ‘यामानाशी जापान डेस्क’ स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही, यमुना प्राधिकरण (YEIDA) के तहत 500 एकड़ में विकसित होने वाली ‘जापानी सिटी’ के भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने और प्रदेश के युवाओं को जापानी भाषा प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है.