Weather Report: UP में बादलों का भयंकर तांडव; इन जिलों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और मौसम विज्ञान विभाग (IMD), लखनऊ ने 25 अगस्त के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और झारखंड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र व मानसून ट्रफ के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. विशेषकर बुंदेलखंड, प्रयागराज, वाराणसी और मिर्जापुर संभाग में ‘लगभग सभी स्थानों’ पर झमाझम बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं, पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भी बादलों की गर्जना के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है.