Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
By
July 23, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 25 जुलाई को समाजवादी पार्टी के आठ सांसदों का एक प्रतिनिधि मंडल रामपुर पहुंचेगा. यहां वे स्थानीय अधिकारियों से मिलकर ध्वस्तीकरण रोकने की अपील के साथ ही एक प्रेस वार्ता भी करेंगे. इस संबंध में आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने एक लेटर जारी कर सूचना दी है.
<p style=”text-align: justify;”>प्रतिनिधिमंडल में रामपुर जिलाध्यक्ष अजय सागर के साथ ही राज्यसभा सांसद जावेद अली,लोकसभा सांसद हरेन्द्र मलिक,रूचि वीरा,इकरा हसन,राजीव राय,मोहिबुल्लाह,नीरज मौर्य और जिया उर रहमान बर्क शामिल रहेंगे.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/uttarakhand-governor-gurmeet-singh-five-missions-development-vision-abp-exclusive-ann-3164603″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
<h3 style=”text-align: justify;”>आरडीए ने 38 बिल्डिंग गिराने का नोटिस दिया है 
<p style=”text-align: justify;”>यहां बता दें की रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी को रामपुर विकास प्राधिकरण ने 38 बिल्डिंग गिराने का नोटिस दिया है. उसके मुताबिक यह बिल्डिंग बिना नियमों और मानकों के बनाई गयी हैं. 15 जुलाई के नोटिस के बाद मामला गर्मा गया है. इस नोटिस के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कमिश्नर कोर्ट में अपील भी दाखिल की है और आरोप लगाया है कि शिक्षण संस्थान गिराने की साजिश है.
<p style=”text-align: justify;”>इस मुद्दे को लेकर सपा पूरी एकजुट है और रामपुर विकास प्राधिकरण के साथ रामपुर प्रशासन पर एकतरफ़ा कार्रवाई का आरोप लगा रही है. बीते कई दिनों से पार्टी के विधायक और अन्य नेताओं ने रामपुर में जुटना शुरू कर दिया है. आज नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी रामपुर पहुंचकर स्थिति परखी थी.
<h3 style=”text-align: justify;”>यूनिवर्सिटी के बाहर जारी है धरना-प्रदर्शन 
<p style=”text-align: justify;”>उधर प्राधिकरण के आदेश के बाद यूनिवर्सिटी के शिक्षक और छात्र-छात्राएं धरने-प्रदर्शन पर बैठे हैं. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि यूनिवर्सिटी को न गिराया जाए. लगातार सपा के विधायक भी पहुंच रहे हैं. सपा नेताओं और प्रबंधन ने इस मामले को अदालत में ले जाने का भी ऐलान किया है. उनका दावा है कि उनके पास सभी साक्ष्य हैं जिसमें यूनिवर्सिटी में निर्माण पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बने हैं. फ़िलहाल इस मामले में राजनीति काफी गर्म है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/allahabad-high-court-division-bench-divided-on-bulldozer-action-chief-justice-take-decision-ann-3164411″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Next
Chitrakoot News: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme