कानपुर: बिजली कनेक्शन काटने पर उपभोक्ता भड़का, कर्मचारी को जड़े थप्पड़, रिपोर्ट
कई वर्षों से बकाया बिजली बिल के चलते कनेक्शन काटे जाने से नाराज उपभोक्ता ने शनिवार दोपहर राजस्व वसूली के लिए पहुंचे विद्युत विभाग के सरकारी कर्मचारी को टौंस चौराहे पर रोक लिया। कनेक्शन काटने को लेकर कहासुनी के बाद कर्मचारी को पीटा।