बेटे की चाह में लिव-इन में आया, फिर मां और पहली पत्नी संग मिलकर प्रेमिका को मार डाला
मेरठ में खेत से मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतका की पहचान शीबा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शीबा की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर सादिक ने अपनी मां, पहली पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर की थी।