अयोध्या में मछली भोज: संत बोले- सनातन आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, प्रदेश अध्यक्ष से माफी की मांग की
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या दौरे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। तारुन में अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में सावन माह और एकादशी के दिन मछली भोज आयोजित किए जाने को लेकर संत समाज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।