अब मिर्जापुर BHU कैंपस में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज, जानिए क्या होने वाला है यहां ऐसा जो बना है चर्चा में
मिर्जापुर स्थित BHU के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में छात्रों और शोधार्थियों की सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है. परिसर में 100 कंप्यूटर वाली साइबर लाइब्रेरी और केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला बनाने का प्रस्ताव मुख्य परिसर वाराणसी भेजा गया है. मंजूरी मिलने के बाद छात्रों को डिजिटल अध्ययन और शोध की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.