देशी नस्ल बचाने की मुहिम में BHU का बड़ा कदम, सरोगेट गाय ने फिर दिया बछिया को जन्म
मिर्जापुर स्थित BHU के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय में भ्रूण प्रत्यारोपण और सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक का सफल प्रयोग किया गया है. सरोगेट गंगातीरी गाय ने 7वीं बार स्वस्थ बछिया को जन्म दिया है. इस तकनीक से स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है.