मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
<p style=”text-align: justify;”> उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक के बाद एक खौफनाक घटनाएं पिछले एक वर्ष से अधिक समय में सामने आयीं हैं. जिनमें पत्नियों ने प्रेमी की खातिर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था. इनमें सबसे चर्चित नीले ड्रम वाली मुस्कान और अभी हाल ही में सांप से डसवाने वाली दामिनी भी शामिल हैं. इन दोनों के समेत तीन अन्य महिला कैदी मेरठ की जिला जेल में एक ही बैरक में बंद हैं, यानि पांचों वहीं हैं जिन्होंने अपने पति की हत्या की.
<p style=”text-align: justify;”>जेल प्रशासन अब इन्हें सुधार की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहा है. पांचों कातिल पत्नी अब मेरठ जिला कारागार के एक ही अहाते में बने बैरक में बंद है. जेल प्रशासन का तर्क है इन पर एक साथ निगरानी हो सकती है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/mahoba-sdm-accused-of-misbehaving-with-lawyer-bar-association-protest-court-boycott-warning-ann-3162906″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
<h3 style=”text-align: justify;”>मुस्कान पढ़ रही रामायण 
<p style=”text-align: justify;”>नीले ड्रम हत्याकांड से सुर्खियों में आई मुस्कान के साथ अब रविता, कोमल, अंजलि उर्फ दामिनी उसी बैरक में बंद हैं. वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजेश शर्मा के मुताबिक, रविता को छोड़कर बाकी सभी महिलाएं धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेती हैं और उन्हें पढ़ने के लिए रामायण भी दी गई है. नई बंदी दामिनी को भी जल्द रामायण उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें. जेल पहुंचने के बाद दामिनी ने अपने छह वर्षीय बेटे और परिजनों से मिलने की इच्छा जताई है. शुरुआत में गुमसुम रहने वाली दामिनी अब सामान्य व्यवहार कर रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>अलग-अलग तरीके से की थी पति की हत्या 
<p style=”text-align: justify;”>आपको बता दे ये पांचों कातिल पत्नियां वो हैं, जिन्होंने अपने प्रेमी की खातिर अपने पतियों को मौत के घाट उतार दिया. सबसे बड़ी बात पांचों महिलाओं ने अलग-अलग तरीके से खतरनाक साजिश रच कर अपने पति की हत्या कराई साजिश भी ऐसी की सुनने वाला भी सन्न रह जाए. 
<p style=”text-align: justify;”>इन सभी में सुधार होगा या नहीं, लेकिन इन सभी के कृत्य ने समाज में एक बेचैनी खड़ी कर दी है. पति-पत्नी के रिश्ते समेत परिवार के ताने-बाने लेकर भी नई बहस छेड़ दी है.
<span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/cjp-protest-parliament-march-samajwadi-party-supports-student-protest-mohibullah-nadvi-on-lathicharge-jauhar-university-3162883″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय