दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली में जंतर-मंतर मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, प्रिया सरोज, रुचि वीरा, इकरा हसन, धर्मेंद्र यादव समेत कई सांसदों को डिटेन कर लिया गया. इस घटना के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प भी हुई है.
<p style=”text-align: justify;”>डिंपल यादव के डिटेन की खबर लगते ही लखनऊ में सपा कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहे पर जमा हो गए. उन्होंने भारी नारेबाजी की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए. भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका, जिसके बाद धक्का-मुक्की और झड़प हो गई.
<p style=”text-align: justify;”>कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठाचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला. मार्च के दौरान डिंपल यादव समेत कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया. इस कार्रवाई पर सपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सपा ने X पर फोटो पोस्ट कर लिखा- छात्रों पर लाठी और अत्याचार, इसकी जिम्मेदार है भाजपा सरकार.
<p style=”text-align: justify;”>’BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह…’, मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
<h3 style=”text-align: justify;”>’कुछ पुलिसकर्मी बिना वर्दी के आए और बच्चों को मारा'
<p style=”text-align: justify;”>वहीं डिंपल यादव ने कहा- आज लोकतंत्र के इतिहास में ये काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा. पुलिस के आंखों में भी शर्मिंदगी दिख रही थी… कुछ पुलिसकर्मी गुंडे बने हुए थे. कुछ पुलिसवाले बिना वर्दी के आए और बच्चों को मारा है. बच्चों को करंट दिया. जहां नियम होता है कि आपको पैरों पर मारना है वहां बच्चों के सीने पर मारा है, ये आघात भारत माता के सीने पर किया है. हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री को हटाएं, सरकार जिम्मेदारी ले… इतनी अहंकारी, कठोर और निर्दयी सरकार शायद ही देश के इतिहास ने देखी हो.
<p style=”text-align: justify;”>’हुकूमतों का घमंड-गुरूर…इंकलाब तब आता है’, संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव