VIDEO: 10 साल के संघर्ष के बाद जब बेटा बना अधिकारी, पिता ने हाथी, बैंड-बाजे के साथ गांव में निकाला जुलूस
Basti Viral Video: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक संघर्ष और कामयाबी की प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. यहां हर्रैया थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के रहने वाले अवनीश पांडेय 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी बने हैं. बेटे की इस सफलता से गदगद पिता ने उसका ऐसा भव्य स्वागत किया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. अधिकारी बेटे को हाथी पर बैठाकर और बैंड-बाजे के साथ गांव लाया गया. अवनीश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया और घोषणा की कि वह गांव के होनहार बच्चों की परीक्षा फीस और यात्रा का खर्च उठाएंगे.