कल का मौसम: 16 अगस्त को यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त को 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।