पानी में क्यों रहता है बंगाल का इकबाल, क्या है बीमारी? गाजियाबाद के डॉक्टर ने बताई दिक्कत, मुफ्त इलाज का ऑफर
Ghaziabad Latest News: जिस उम्र में बच्चे स्कूल, दोस्तों और खेलकूद में वक्त बिताते हैं, वहीं इकबाल की जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा एक तालाब बन गया है. वजह सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे. पानी से बाहर आते ही उसके शरीर में ऐसी जलन शुरू होती है कि वह तड़प उठता है. इकबाल की वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद के एक डॉक्टर ने उसकी मदद करने की बात कही और उसके बीमारी के पीछे की वजह बताई.