धार्मिक यात्रा पर भारत आई श्रीलंकाई महिला दर्शनार्थी की मौत, श्रावस्ती जाते वक्त तबीयत बिगड़ी
धार्मिक यात्रा पर भारत आई श्रीलंका की 56 वर्षीय महिला की लुंबिनी से श्रावस्ती जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सीने में तेज दर्द के बाद सहयात्रियों ने सीपीआर दिया, लेकिन हालत नहीं सुधरी। बस से बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।