नकली दूध-पनीर माफियाओं की बर्बादी तय, सीएम योगी का आदेश – लाइसेंस कैंसिल कर जेल भेजो
CM Yogi Action On Adulterated Milk Products: उत्तर प्रदेश में मिलावटखोरों की अब खैर नहीं है. सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटी दूध और नकली दुग्ध उत्पादों (एनालॉग) के खिलाफ एक कड़ा आदेश जारी किया है. दूध, पनीर, घी और खोवा के नाम पर रिफाइंड तेल, डिटर्जेंट, सोयाबीन और खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल करने वाली डेयरियों पर अब सीधे FIR दर्ज होगी और उनका लाइसेंस तुरंत निलंबित किया जाएगा.