Mau News: भाजपा नेता रामाश्रय मौर्य पर केस दर्ज, पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट के आदेश पर FIR
Mau BJP News: उत्तर प्रदेश के मऊ के भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हलधरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद की गई है. आरोप है कि ग्राम पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकातकर्ता के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.