UP Elections 2027: 'हम बिलकुल वेलकम नहीं करते हैं', यूपी चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में रुपये ट्रांसफर की बात पर भड़कीं डिंपल यादव
UP Assembly Elections 2027: चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में 50-50 हजार रुपये देने की तैयारी कर रही है. कहा जा रहा है कि वोटिंग से पहले महिलाओं को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे. वहीं बीजेपी की सरकार रिपीट होने पर 10-10 हजार की तीन किस्त दी जाएगी. ऐसी किसी योजना की बात पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने नाराजगी जाहिर की है.