Basti News: बस्ती के युवक ने किया ऐसा कमाल, सीधे राष्ट्रपति भवन से आया बुलावा, स्वतंत्रता दिवस पर बना VIP गेस्ट
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के युवक आकाश ने अपने 7 साथियों के साथ मिलकर भगवान राम से जुड़ी ऐतिहासिक और विलुप्त होती ‘मनोरमा नदी’ को बचाने का बीड़ा उठाया. लगातार 4 महीने तक श्रमदान कर 400 मीटर नदी की सफाई करने वाले आकाश की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ में कर चुके हैं. अब आकाश को 15 अगस्त के राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण मिला है.