UP Election 2027: विरोधी बदले, सरकारें बदलीं… पर नहीं हिला BJP का 'अभेद्य किला'! जानिए मेरठ कैंट की पूरी सियासी कहानी
Meerut Cantt seat in UP elections: मेरठ कैंट विधानसभा सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है. 1993 से अब तक ज्यादातर चुनावों में बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की है और 2022 में अमित अग्रवाल विधायक चुने गए. वे रेलवे लिंक रोड, आबू नाला पुल और रैपिड रेल जैसी विकास परियोजनाओं को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं. वहीं, बसपा का दावा है कि जनता बदलाव चाहती है और उसका पारंपरिक वोट बैंक मजबूत है. करीब 3.16 लाख मतदाताओं वाली सीट पर वैश्य, पंजाबी, ब्राह्मण और अन्य वर्ग बीजेपी के मजबूत आधार माने जाते हैं. 2027 में विपक्ष के सामने बीजेपी का यह किला भेदने की चुनौती है.