'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी…', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
<p style=”text-align: justify;”>कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी-आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया हैं. भारतीय जनता पार्टी ने काँग्रेस नेता की भाषा को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है. जिस पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर पलटवार किया है. 
<p style=”text-align: justify;”>कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने तो बस वहीं बताया कि प्रधानमंत्री <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी विदेशों में किस ढंग से मुलाक़ात करते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति काफी कमज़ोर हो गई है जो भारतीय हितों के विरुद्ध है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>कांग्रेस सांसद ने किया बीजेपी पर पलटवार
<p style=”text-align: justify;”>प्रमोद तिवारी ने कहा- “राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यही तो कहा है कि क्या लोग <a title=”ऑपरेशन सिंदूर” href=”https://www.abplive.com/topic/operation-sindoor” data-type=”interlinkingkeywords”>ऑपरेशन सिंदूर को भूल गए? जहां भारतवर्ष अकेला पड़ गया था. हमारे प्रधानमंत्री जहां जाते हैं, जिस ढंग से मुलाकात करते हैं, राहुल गांधी ने केवल वही तो कहा, भारत की विदेश नीति इस समय सबसे कमजोर और भारत के हितों के खिलाफ है.” 
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
<h3 style=”text-align: justify;”>पीएम मोदी की भाषा पर उठाए सवाल
<p style=”text-align: justify;”>पीएम मोदी की भाषा पर सवाल उठाते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि “बंगाल में पीएम ने ममता जी को क्या कहा था ‘ओ दीदी, ओ दीदी..’, राज्य सभा में रेणुका चौधरी जी को क्या कहा गया था? प्रधानमंत्री जी को चीन से कह देना चाहिए कि भारत का कण कण हमारा है.” काँग्रेस सांसद ने कहा कि पाकिस्तान को मेरी नेक सलाह है कि वह अपना बलूचिस्तान बचाए.
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो केवल गले मिलने को ही विदेश नीति समझते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा काम बहुत आसान हो गया है. हम इनको परेशान कर देंगे. प्रधानमंत्री रात में सो भी नहीं पा रहे हैं. <a title=”अमित शाह” href=”https://www.abplive.com/topic/amit-shah” data-type=”interlinkingkeywords”>अमित शाह 20 दिन तक संसद में नहीं दिखे. 
<p style=”text-align: justify;”>सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया