ग्राउंड रिपोर्ट: रामपुर में ढहती नवाबी शान, मरम्मत होती तो बच जाते ऐतिहासिक गेट, अब हटाने की नौबत क्यों?
नवाबी दौर की भव्यता और नफासत को खुद में समेटे रामपुर की ऐतिहासिक पहचान आज दोराहे पर खड़ी है. शहर की आन-बान-शान माने जाने वाले पुराने मेहराबी गेट, जो कभी रियासत के गौरवशाली अतीत का आईना थे, आज प्रशासनिक अनदेखी और वक्त की मार से जर्जर होकर अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं. हादसों के खौफ के बीच अब नगर पालिका इन्हें हटाने की तैयारी में है, लेकिन शहरवासियों के जेहन में एक ही टीस है- क्या समय रहते मरम्मत कर इस अनमोल विरासत को बचाया नहीं जा सकता था?