'सीहोर वाले' महाराज की कथा में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, बोले- 'ऐसा ही रहा तो भारत का अहित कोई नहीं कर सकता' '
Raebareli News: रायबरेली में पंडित प्रदीप मिश्रा की सात दिवसीय शिवपुराण की कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक कथाओं के श्रवण से अंतःकरण आनंदित होता है और भक्ति में शक्ति भी होती है. भगवान शिव लोकमंगल के लिए विष धारण करने वाले कल्याण के देवता हैं, जो नकारात्मक शक्तियों का नाश करते हैं.