831 करोड़ में बिका JPNIC या हो गई 'डील'? अखिलेश का तंज- 'जो लूटे जनता की कमाई, वो भाजपाई'
JPNIC Privatization Controversy: उत्तर प्रदेश की सियासत में लखनऊ के प्रतिष्ठित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को 831 करोड़ रुपये में प्राइवेट कंपनी (30 साल की लीज) पर सौंपे जाने को लेकर घमासान मच गया है. सरकार के इस फैसले के बाद विपक्ष ने सत्तारूढ़ दल पर तीखा हमला बोला है. विपक्षी नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार का एकमात्र मिशन हर सौदे में मोटा कमीशन कमाना है. इस राजनीतिक गर्मागरम बहस ने राज्य में बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा कर दिया है.