48 घंटे और दिन-रात की मेहनत… आजादी के बाद पहली बार लाल किले में फहराया गया राष्ट्रध्वज मेरठ में ऐसे हुआ था तैयार
National Flag History: मेरठ को 1857 की क्रांति के लिए जाना जाता है, लेकिन इस शहर का देश के तिरंगे से भी खास रिश्ता रहा है. आजादी के बाद जब पहली बार राष्ट्रध्वज फहराने की तैयारी हुई, तब मेरठ के क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में तिरंगा तैयार किया गया था. बताया जाता है कि दिल्ली से आदेश मिलने के बाद आश्रम के कर्मचारियों ने लगातार 48 घंटे दिन-रात मेहनत कर राष्ट्रध्वज तैयार किया. खास बात यह है कि आज भी यहां तिरंगे को तय मानकों के अनुसार तैयार किया जाता है.