1 दिसंबर, 40 सवाल और 35 दिन… नोएडा में शुरू होगा मेगा सर्वे, 30 लाख लोगों का तैयार होगा रिकॉर्ड
Noida News : नोएडा में करीब 30 लाख लोगों के मेगा सर्वे की तैयारी पूरी हो गई है. यह सर्वे 1 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान शहर में रहने वाले लोगों से परिवार, शिक्षा, रोजगार, जन्म स्थान, वैवाहिक स्थिति समेत कई अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी.