दवा कारोबारी हत्याकांड: शालू और सुब्रत ने दी थी पार्टी, काटे गए थे तीन-चार केक, मायके पक्ष बोला- नहीं था विवाद
कानपुर के रतन ऑर्बिट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के वक्त बेटा सुब्रत और बहू शालू तिलकनगर के कॉस्मोजिन लाउंज में चल रही किटी पार्टी में थे। अब जांच में सामने आया है कि पार्टी दोनों ने ही आयोजित की थी।