हर दिन गुल्लक में डालते 50 रुपए, आज 300 करोड़ का कारोबार कर रहे तनुज, कंपनी से जुड़े हैं बड़े-बड़े सप्लायर
Business Success Story: बड़ा कारोबार शुरू करने के लिए सिर्फ पूंजी की जरूरत नहीं होती, बल्कि मेहनत, सीखने की इच्छा और आगे बढ़ने के जुनून की भी जरूरत होती है. कुछ ऐसी ही कहानी है नोएडा के एक कारोबारी की, जो हर दिन 50-50 रुपये बचाकर इक्ट्ठे किए, इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स का काम सीखा, कूलर असेंबल और रिपेयर किए और धीरे-धीरे अपना कारोबार खड़ा किया.