एक दोस्त की चिता जली, दूसरे की सांस थम गई, बद्रीनारायण और जयपाल की दोस्ती ने पूरे गांव को रुलाया
Amroha Latest News: अमरोहा में दो दोस्तों की दोस्ती का ऐसा दर्दनाक अंत हुआ, जिसने पूरे गांव को रुला दिया. बद्रीनारायण की मौत के बाद उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे जयपाल सैनी भी दोस्त की चिता के पास अचानक गिर पड़े. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों ने जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाया और आखिरी वक्त में भी उनकी दोस्ती की कहानी अधूरी नहीं रही.