हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार…फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

उत्तराखंड के पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है. प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि वे गंगा के तेज बहाव और किनारों से दूर रहें. लेकिन कुछ रील बनाने वाले और स्टंटबाज़ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इन चेतावनियों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. ऐसा ही एक हैरतअंगेज और खतरनाक मामला सामने आया है, धर्मनगरी हरिद्वार से जहां स्टंट करना दो युवकों को भारी पड़ गया और उनकी थार गाड़ी सीधे उफनती गंगा में समा गई.

पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्से और जेसीबी की मदद से गाड़ी तेज बहाव से बमुश्किल निकाली. पुलिस अब कार चालकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर रही है. साथ ही नदी के किनारे आले इलाकों में निगरानी भी बढ़ा दी है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप के पास पुलिस की मनाही के बावजूद यहां एक यूपी नंबर की थार गाड़ी (UP 36 AA 0707) के साथ दो युवक स्टंटबाज़ी कर रहे थे. तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से थार गाड़ी सीधे गंगा नदी में समा गई. हादसे के वक्त गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बची.

यह भी पढ़ें: यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं

घटना की सूचना मिलते ही कनखल पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची. उफनती नदी के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और क्रेन के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद थार गाड़ी को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

कनखल पुलिस ने इस लापरवाही को बेहद गंभीरता से लिया है. पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए स्टंटबाज़ी में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को मौके पर ही सीज़ कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से अपील की है, कि आपदा के इस मौसम में नदी-नालों के पास जाकर रील बनाने या स्टंट करने की भूल बिल्कुल न करें. यह शौक जानलेवा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत