Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल

By
July 10, 2026 2 Min Read
0

उत्तराखंड में मानसून की पहली ही बारिश ने जहां कई इलाकों में आफत ला दी है, वहीं देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी (IIT) रुड़की से एक बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. बारिश के बाद पूरा कैंपस जलमग्न हो गया, लेकिन यहां के होनहार छात्रों ने इस परेशानी को भी एक यादगार पल में बदल दिया.

छात्रों ने आपदा को अवसर में बदलते हुए कैंपस के जलभराव में नाव उतार दी और जमकर बोटिंग का आनंद लिया. सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि आईआईटी रुड़की में इंजीनियरिंग के साथ-साथ अब बोटिंग की भी प्रैक्टिकल क्लास शुरू हो गई है.

जगह-जगह भारी जलभराव के चलते IIT के छात्रों ने पानी में उतारी नाव

मानसून की पहली ही तेज बारिश पूरे प्रदेश के लिए आफत बनकर बरसी है. कहीं लोगों के आशियाने छिन गए, तो कहीं कॉलोनियों में कई फीट तक पानी भर जाने से घरों का सामान तबाह हो गया. लेकिन इस मूसलाधार बारिश का एक अनोखा और मजेदार रंग भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी रुड़की में देखने को मिला.

भारी बारिश के चलते जब आईआईटी कैंपस और हॉस्टल्स के बाहर जगह-जगह भारी जलभराव हो गया, तो देश के इन सबसे तेज दिमाग वाले छात्रों ने परेशान होने के बजाय एक अनोखा रास्ता निकाला. छात्रों ने जुगाड़ से बाकायदा एक नाव तैयार की और उसे हॉस्टल के बाहर जमा पानी में उतार दिया. फिर क्या था, इंजीनियरिंग के इन छात्रों ने जलभराव के पानी में नाव चलाकर बारिश का जमकर लुत्फ उठाया.

Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ

बारिश में भीगते और नाव चलाते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

बारिश में भीगते और नाव चलाते इन छात्रों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर दिनभर चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां इस बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी, वहीं आईआईटी के छात्रों के लिए यह दिन हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बन गया. इस मजेदार वीडियो को देखकर अब इंटरनेट पर लोग चुटकी ले रहे हैं और कह रहे हैं कि लगता है आईआईटी में अब इंजीनियरिंग के साथ-साथ बोटिंग की भी प्रैक्टिकल क्लास शुरू हो गई है.

’हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए’, बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं

Next

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार…फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme