सीएम योगी की सख्ती पर कानपुर में ऐक्शन, ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन की कमेटी रद्द; पेंमेंट पर तत्काल से रोक
सीएम योगी के सख्त आदेश के बाद कानपुर नगर निगम में ताबड़तोड़ ऐक्शन हो रहा है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि जांच सघन स्तर पर हो रही है। फाइलों की पूरी पड़ताल हो रही है। जांच की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। हॉट मिक्स प्लांट से हो रहे कार्यों पर सबसे ज्यादा नजर है।