योगी कैबिनेट बैठक में 15 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, युवाओं को रोजगार से लेकर नई बसों की खरीद तक
Yogi Cabinet Meeting : लखनऊ में आज योगी सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है, जिसमें रोजगार, परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है. बैठक में 15 से ज्यादा प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद है. इनमें युवाओं को रोजगार से जोड़ने, नई बसें खरीदने और गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक बढ़ाने जैसे अहम प्रस्ताव शामिल हैं.