सिगरेट नहीं देने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या; मथुरा में सरेराह ई-रिक्शा चालक को मार डाला
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के तेहरा गांव में सिगरेट न देने पर चार बदमाशों ने 18 वर्षीय ई-रिक्शा चालक रामू को चाकू मार दिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाकर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।