ग्राउंड रिपोर्ट मुरादाबाद: 2 बार पेनल्टी के बाद भी रुका पड़ा लाइनपार का काम, कारोबार ठप, 4 फीट पानी में डूबा बाजार, लोग परेशान
विकास की गति जब सुस्त पड़ जाए, तो योजनाएं राहत की जगह आफत बन जाती हैं. मुरादाबाद के लाइनपार क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना का हाल कुछ ऐसा ही है, जहां चल रहे निर्माण कार्यों ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का जीना दूभर कर दिया है. धूल का गुबार, ओवरफ्लो होते नाले और सुस्त कार्यप्रणाली के बीच ‘ग्राउंड जीरो’ से सामने आई स्थानीय कारोबारियों की व्यथा.