सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ, 899 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में हुआ. भर्ती रैली का आयोजन कर्नल सत्यजीत बेबले, निदेशक भर्ती, ARO मेरठ के नेतृत्व में किया जा रहा है.