बस्ती में युवा मोर्चा के मशाल जुलूस के दौरान आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा
17 अगस्त, सोमवार: बस्ती में भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। रोडवेज से मशाल जुलूस कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ा तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाहर आ गए और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की।